Bijapur News : बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गुरुवार को माटवाड़ा–कुटरू मार्ग पर नक्सलियों द्वारा किए गए IED धमाके में जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) का एक जवान घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों की तलाश के बाद सर्च ऑपरेशन से लौट रही थी।
Read More : Sehore News : सीहोर के पाटन गांव के तालाब में मिला युवक का शव, मौत का कारण अज्ञात
घायल जवान को तुरंत दंतेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार, नक्सली पहले से घात लगाकर बैठे थे और सर्चिंग पार्टी की वापसी के दौरान धमाका किया गया। हाल के दिनों में इसी क्षेत्र में कई बार IED ब्लास्ट की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले तिमापुर–मुरदंडा रोड पर हुए IED विस्फोट में CRPF की 229वीं बटालियन के दो जवान घायल हुए थे।
धमाके के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके और आगे ऐसे हमलों को रोका जा सके।













