रायपुर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए बड़ी पहल…..

0
414
रायपुर रेलवे स्टेशन
रायपुर रेलवे स्टेशन

रायपुर रेलवे स्टेशन  : रायपुर। महिलाओं की स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन के सेकंड क्लास वेटिंग हॉल में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन के जरिए महिलाएं सिर्फ ₹5 में सैनेटरी पैड प्राप्त कर सकती हैं। मशीन का उद्घाटन आज सेक्रो की अध्यक्षा शिखा सिंह ने किया, जहां सेक्रो की अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।

रायपुर रेलवे स्टेशन : उद्घाटन अवसर पर शिखा सिंह ने यात्रियों, टीटीई और सफाई कर्मचारियों को इस सुविधा के उपयोग और महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही, इस्तेमाल किए गए पैड को निस्तारित करने के लिए स्टेशन पर विशेष पैक डस्टबिन भी लगाया गया है, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण दोनों का ध्यान रखा जा सके। यह पहल रेलवे स्टेशन पर यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए न सिर्फ सुविधाजनक है, बल्कि स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here