Wednesday, May 20, 2026
36.1 C
Raipur

indian cricket team : ‘बेबी डिविलियर्स को IPL में गुप्त भुगतान’, रविचंद्रन अश्विन का CSK पर गंभीर आरोप… पूरी कहानी

indian cricket team : नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में होने वाले कथित “अंडर द टेबल” सौदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने दावा किया कि IPL 2025 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को रिप्लेसमेंट के रूप में साइन करने के लिए उनके एजेंट को अतिरिक्त रकम दी। ब्रेविस को क्रिकेट जगत में ‘बेबी डिविलियर्स’ के नाम से जाना जाता है।

indian cricket team : अश्विन के अनुसार, ब्रेविस को टीम में चोटिल तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह शामिल किया गया था। आधिकारिक तौर पर उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में साइन किया गया, लेकिन डील की असल राशि इससे अधिक हो सकती है। अश्विन ने कहा कि कई टीमें ब्रेविस को लेना चाहती थीं, लेकिन उनकी कीमत ज्यादा होने के कारण पीछे हट गईं। बाद में CSK ने एजेंट से बातचीत कर अतिरिक्त रकम देने पर सहमति जताई, जिसके बाद ब्रेविस ने टीम जॉइन की।

indian cricket team : उन्होंने बताया कि ब्रेविस जैसे खिलाड़ी जानते हैं कि नीलामी में उन्हें बेस प्राइस से ज्यादा मिल सकता है, इसलिए उनके पास सौदेबाजी करने की ताकत होती है। अश्विन के मुताबिक, खिलाड़ी अक्सर कहते हैं कि अगर अभी अतिरिक्त भुगतान किया जाए, तो वे रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हो जाएंगे, वरना अगले सीजन नीलामी में ज्यादा रकम लेकर जाएंगे।

indian cricket team : CSK ने ब्रेविस को 18 अप्रैल 2025 को टीम में जोड़ा था, जब टीम की बल्लेबाजी लाइन-अप कमजोर थी। IPL 2025 में ब्रेविस ने 6 मैचों में 225 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 180 रहा।

indian cricket team : अश्विन के आरोप IPL फ्रेंचाइजी मॉडल पर सवाल खड़े करते हैं। लीग में तय बजट (फिलहाल 120 करोड़ रुपये) के तहत नीलामी प्रणाली लागू है, लेकिन अगर “अंडर द टेबल” डील होती हैं, तो यह पूरे सिस्टम के संतुलन को प्रभावित कर सकती है। इस तरह की डील से टीमें खिलाड़ियों को उनके वास्तविक बाजार मूल्य से कम दाम पर साइन कर लेती हैं, जिससे अन्य टीमों को नुकसान हो सकता है। अश्विन का कहना है कि BCCI को ऐसे मामलों की जांच करनी चाहिए।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories