Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस पर एमपी में 6 महिला समेत 156 कैदियों को मिलेगी आज़ादी…

0
85
Independence Day 2025
Independence Day 2025

Independence Day 2025 : भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार स्वतंत्रता दिवस कुछ कैदियों के लिए सचमुच “आज़ादी का दिन” साबित होगा। प्रदेश की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे 156 बंदियों को रिहाई नीति के तहत मुक्त किया जाएगा, जिनमें 6 महिला कैदी भी शामिल हैं। यह रिहाई सरकार की उस विशेष नीति का हिस्सा है, जिसके तहत साल में 5 अवसरों — गणतंत्र दिवस, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस — पर पात्र कैदियों को माफी दी जाती है।

Independence Day 2025 : जेल विभाग के मुताबिक, इस बार भोपाल सेंट्रल जेल से सबसे ज्यादा 25 कैदी बाहर आएंगे। नीति के तहत उम्रकैद की सजा काट रहे कुछ कैदी भी रिहा होंगे, लेकिन बलात्कार और पॉक्सो जैसे गंभीर अपराधों में दोषी बंदियों को किसी तरह की माफी नहीं दी जाएगी। रिहा होने वाले कैदी लंबे समय बाद अपने परिवार से मिल सकेंगे, जिससे जेलों और घरों दोनों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न और खास हो जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here