Big Breaking : ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, देशभर के 9 बड़े एयरपोर्ट इतने तारीख तक बंद…

Parivesh

नई दिल्ली। Big Breaking : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने एहतियातन देश के 9 प्रमुख हवाई अड्डों को 10 मई सुबह 5:30 बजे तक अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है। इनमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट एयरपोर्ट शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह कदम ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न संभावित सुरक्षा खतरे और पाकिस्तान की किसी भी जवाबी कार्रवाई की आशंका को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इन हवाई अड्डों पर एयरफोर्स और सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

एयर ट्रैफिक में अचानक बदलाव से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *