अब सुनो हमारा गर्जन, अपनी अंतिम सांस में…सीएम साय

Parivesh

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 15 दिन पहले हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। धर्म पूछकर लोगों को गोलियों से भूना गया। इस अमानवीय हमले के बाद 6 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की।

देशभर में इस स्ट्राइक के बाद जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भावनात्मक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “ये सिर्फ बदला नहीं, उन मासूमों को सच्ची श्रद्धांजलि है।”

साय ने भारतीय सेना और सरकार के साहसिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई आतंक के खिलाफ भारत की नीति का स्पष्ट संकेत है। सोशल मीडिया पर उनके बयान को लोगों का भरपूर समर्थन मिला।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *