कोयला घोटाला : ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई, 3 के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी…

Parivesh

रायपुर। कोयला घोटाला : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल और दो अन्य के खिलाफ गैरजमानती और बेमियादी वारंट जारी करवा लिया है। सूत्रों के अनुसार, अग्रवाल लंबे समय से पूछताछ से बचते आ रहे थे, जिससे जांच में बाधा आ रही थी।

एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत ने अग्रवाल की अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए यह आदेश जारी किया है। विधि विशेषज्ञों का मानना है कि अब उनके लिए अग्रिम जमानत पाना बेहद मुश्किल होगा, क्योंकि अदालत की नजर में उनकी भूमिका संदिग्ध और सहयोग न करने वाली रही है।

यह कार्रवाई राज्य में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का अहम हिस्सा मानी जा रही है, जिससे सियासी हलकों में खलबली मच गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *