Operation Sindoor: पहलगाम के हमलावर कारी मोहम्मद इकबाल का ख़ात्मा

TweeLabs

Big Breaking: भारत ने 7 मई की रात “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पीओके में छुपे आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया। इस कार्रवाई में 90 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सबसे बड़ी कामयाबी के तौर पर खूंखार आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। सबूत के तौर पर उसकी फोटो भी जारी की गई है, जिसमें उसकी दुर्दशा साफ दिख रही है। कारी इकबाल पुलवामा हमले में भी शामिल था और लंबे समय से फरार था। उसे राजौरी के सामने एलओसी से 15 किमी दूर कोटली कैंप (लश्कर का अड्डा) में मार गिराया गया। वहां करीब 50 आतंकी मौजूद थे। मिसाइल अटैक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है, और उसने बॉर्डर पर आम नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। भारत की ये कार्रवाई आतंक के खिलाफ उसकी मजबूत नीति का संदेश देती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *