Monday, February 9, 2026
19.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 12 Aug 2025 : निशाने पर आज : रायपुर के 3 युवकों की धमतरी में चाकू गोदकर हत्या, नया आयकर कानून मध्यमवर्ग के लिए वरदान या चुनौती, आवारा कुत्तों पर सख्त कदम, बढ़ेगा 1 लाख करोड़ का ब्रीडिंग कारोबार, चैतन्य बघेल को बुखार अगली सुनवाई 2 हफ्ते बाद, मासूमों के जीवन से खिलवाड़ अवैध नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, बॉयफ्रेंड की बाइक खरीदने का सपना पूरा करने गर्लफ्रेंड बनी चोर…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 12 Aug 2025

1 . रायपुर के 3 युवकों की धमतरी में चाकू गोदकर हत्या

CG Big Crime : धमतरी। जिले के मथुराडीह मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास रात खून से सनी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। रायपुर से आए तीन युवकों की यहां 8 से 10 हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी, जबकि दो युवक किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों में एक नाबालिग भी शामिल था। अर्जुनी पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से धारदार हथियार जब्त कर लिए हैं, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

2 . नया आयकर कानून मध्यमवर्ग के लिए वरदान या चुनौती?

New Income Tax Bill 2025 : नई दिल्ली : भारत में 64 वर्षों बाद सबसे बड़ा बदलाव आयकर कानून में हुआ है। लोकसभा ने सोमवार को नया आयकर विधेयक 2025 पारित कर दिया है, जो पुराने 1961 के अधिनियम की जगह लेगा। अब यह बिल राज्यसभा में भेजा जाएगा और राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद लागू होगा। इस विधेयक का मकसद कर नियमों को सरल बनाना और करदाताओं के लिए प्रक्रिया को सहज करना है।, मध्यम वर्ग के लिए खुशखबरी नए कानून में सबसे बड़ा फायदा मध्यमवर्गीय परिवारों को होगा। बेसिक टैक्स छूट सीमा बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि टैक्स रिबेट भी 60,000 रुपये तक पहुंचाई गई है। इससे 12 लाख रुपये तक की आय वाले करदाताओं को टैक्स से पूरी तरह राहत मिलेगी। इसके अलावा, स्टैंडर्ड डिडक्शन 75,000 रुपये बनी रहेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, इन बदलावों से करदाताओं की सालाना बचत करीब 1.14 लाख रुपये तक हो सकती है। पूरी खबर 

3 . आवारा कुत्तों पर सख्त कदम, बढ़ेगा 1 लाख करोड़ का ब्रीडिंग कारोबार

Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में भेजने की कार्रवाई तेज हो गई है। वहीं, इस फैसले के साथ ही पालतू जानवरों खासकर कुत्तों के व्यापार और ब्रीडिंग उद्योग पर भी ध्यान केंद्रित हो रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दुनिया भर में पेट ब्रीडिंग का कारोबार 1 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है और यह तेजी से बढ़ रहा है। डॉग ब्रीडिंग उद्योग का विस्तार मेटाटेक इनसाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में पालतू जानवरों की ब्रीडिंग का ग्लोबल मार्केट लगभग 11.2 बिलियन डॉलर (लगभग 1 लाख करोड़ रुपये) था। इसे 2035 तक 27.2 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो 8.4% की वार्षिक वृद्धि दर दर्शाता है। इस मार्केट में कुत्तों की ब्रीडिंग की हिस्सेदारी सबसे अधिक है, जबकि बिल्ली और अन्य पालतू जानवरों का हिस्सा कम है।

4 . चैतन्य बघेल को बुखार अगली सुनवाई 2 हफ्ते बाद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्त में चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तेज बुखार की शिकायत है। इस पर हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट के माध्यम से जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि चैतन्य को विधि सम्मत सभी चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी।

5 . मासूमों के जीवन से खिलवाड़ अवैध नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक

डबरा। शहर के हर नुक्कड़ और गली में “मौत का धंधा” फल-फूल रहा है। बिना डिग्री, बिना मेडिकल ट्रेनिंग और बिना किसी सरकारी अनुमति के लोग अपने-आप को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। हालत यह है कि ये झोलाछाप डॉक्टर न केवल बड़ों की, बल्कि नवजात मासूमों की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। पूरी खबर 

6 . नशे में धुत्त चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक पर गिरी गाज

Balrampur News : बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला रूपपुर में पदस्थ प्रधान पाठक मनमोहन सिंह को नशे की हालत में स्कूल आने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई, जिसमें शिक्षक खुलेआम शराब पीकर स्कूल आने की बात स्वीकार करते दिखाई दिए थे। निलंबन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सेवा अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कुसमी स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रहेगा और उन्हें नियम-53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र के अभिभावक और ग्रामीण शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

7 . Kawardha Road Accident : बाइक हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत…

Kawardha Road Accident : कवर्धा | कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोखान मोड़ के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दांगुराम और रामधारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक भेलकी गांव से बाइक पर सवार होकर पंडरिया ब्लॉक मुख्यालय की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक नियंत्रण खो बैठी और दोनों नाले में गिर गए, जिससे उनकी जान चली गई। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों की सांसे थम गईं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। घटना की जांच के लिए मर्ग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही इस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

8 . बॉयफ्रेंड की बाइक खरीदने का सपना पूरा करने गर्लफ्रेंड बनी चोर, परिचित के घर से 95 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर उड़ाए

कांकेर। जिले के डूमरपानी गांव में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 अगस्त को एक युवती ने अपने प्रेमी को बाइक खरीदने के लिए पैसे देने के इरादे से अपने ही परिचित के घर में लाखों की चोरी कर डाली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना नरहरपुर थाना अंतर्गत हल्बा चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त 2025 को पीड़ित कन्हैया पटेल ने चौकी हल्बा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अगस्त की दोपहर 1 बजे वह सब्जी बेचने बाजार गया था। रात करीब 8 बजे लौटने पर उसने घर का ताला टूटा और सामान बिखरा पाया। कमरे में रखी दो पेटियों से ₹95,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी और पायल गायब थे।

9 . तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी ने छीनी दो जिंदगियां, 5 माह की गर्भवती महिला की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में 5 माह की गर्भवती महिला की जान चली गई, जबकि उसका पति और दो छोटे बच्चे घायल हो गए। हादसे में शामिल वाहन पेंड्रा रोड SDM का बताया जा रहा है, जिसे ग्रामीणों ने खुद ढूंढकर पुलिस को सौंपा। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त को कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह के पास भरनी के देवरी गांव निवासी सुमित सूर्यवंशी अपनी पत्नी हेमलता, 7 वर्षीय बेटी मिंटी और 10 वर्षीय बेटे रिशु के साथ बाइक से सेमरताल जा रहे थे। हेमलता अपने भाइयों को राखी बांधने वाली थी, लेकिन रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गर्भवती हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। पति सुमित और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

10 . जम्मू-कश्मीर: नर्स सरला भट्ट का दर्दनाक अंत — हॉस्टल से अगवा, 4 दिन तक दरिंदगी, फिर श्रीनगर में मिली क्षत-विक्षत लाश

नई दिल्ली: 35 साल पुराने कश्मीरी पंडित सरला भट्ट हत्या कांड में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के पूर्व प्रमुख यासीन मलिक के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह मामला उस दौर का है जब कश्मीर आतंकवाद और अलगाववाद की चपेट में था, और कश्मीरी हिंदुओं को वादी छोड़ने के लिए लगातार धमकियां दी जा रही थीं। सरला भट्ट, अनंतनाग की रहने वाली और कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मी, पेशे से नर्स थीं। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में कार्यरत सरला अपनी कोमल मुस्कान और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। लेकिन 1990 का दौर बदल चुका था — पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने कश्मीरियत की पहचान को गहरी चोट पहुंचाई थी। मस्जिदों से घोषणाएं और घरों के बाहर पोस्टर चिपकाकर हिंदुओं को चेतावनी दी जाती थी — “रालिव, गालिव या चालिव” यानी धर्म परिवर्तन करो, भाग जाओ या मौत के लिए तैयार रहो। पूरी खबर 

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Latest YouTube Shorts

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की दिव्य भस्म आरती, जयघोष से गूंजा उज्जैन

उज्जैन : उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds