Itarsi News : विनय मालवीय /इटारसी : इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही कटनी निवासी अर्चना तिवारी 27 वर्ष गत 7 अगस्त से लापता चल रही है।अर्चना की तलाश नर्मदापुरम पुलिस के साथ ही मध्यप्रदेश के कई जिलों की पुलिस तलाश कर रही है।अर्चना तिवारी के परिजन आज अर्चना की तलाश करते हुये इटारसी जीआरपी थाने पहुँचे।जहाँ अर्चना के दोनों भाइयों ने जीआरपी थाने एव इटारसी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में अर्चना के फुटेज खंगाले।
Itarsi News : आज सुबह अर्चना तिवारी के बड़े भाई अभय तिवारी अपने छोटे भाई एवं एक परिजित के साथ इटारसी पहुँचे।जहाँ उन्होंने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को जीआरपी थाने में बैठकर देखे।करीब दो से तीन घण्टे तक जीआरपी पुलिस की उपस्थिति में अर्चना के भाइयों ने फुटेज देखे।इस दौरान इन्हें कोई सफलता नही मिली।लगातार अर्चना तिवारी के परिजन जहाँ, जहाँ से सूचना मिल रही है.
Itarsi News : उन स्थानों पर पहुँचकर अर्चना के सबंध में जानकारी जुटा रहे है।दो दिन पूर्व भी अर्चना की अंतिम मोबाइल की लोकेशन के आधार पर नर्मदापुरम के नर्मदा ब्रिज के आसपास नदी में एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्चिंग की गई थी।लेकिन कोई सफलता टीम को नही मिली थी।आज जीआरपी थाने में सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखते हुये अर्चना तिवारी के भाई अभय तिवारी ने बड़े मायूस होते हुये बताया कि अर्चना बहुत अच्छी लड़की है।
Itarsi News : धार्मिक भी है।अर्चना तिवारी के लापता होने के बाद से पूरा परिवार दुखी है।अर्चना की माँ का रो रो कर बुरा हाल है। जब अर्चना 7 अगस्त को इंदौर से कटनी के लिये नर्मदा एक्सप्रेस से निकली थी तब उसकी बात उसकी माँ से हुई थी।उसने माँ से कहा कि में आ रही हु।हम लोग लगातार अर्चना को तलाश कर रहे है।प्रशासन भी हमारी मदद कर रहा है।वस अर्चना मिल जाये।इस सबंध में जीआरपी टीआई संजय चौकसे ने बताया कि अर्चना तिवारी के परिजन जीआरपी थाने आये है।उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाये जा रहे है।अभी तक अर्चना के इटारसी आने के कोई फुटेज नही मिले है।









