Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : रक्षाबंधन से लौटते वक्त बीच सड़क धू-धू कर जली...

CG News : रक्षाबंधन से लौटते वक्त बीच सड़क धू-धू कर जली कार, परिवार बाल-बाल बचा

0
161
CG News
CG News

CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे एक परिवार की कार अचानक धू-धू कर जल उठी। टाटा कंपनी की यह कार देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। सिकोसा गांव का देवांगन परिवार त्यौहार मनाने अर्जुन्दा गया हुआ था। यह हादसा अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कोटगांव के पास हुआ। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए और एक बड़ा हादसा टल गया।

CG News :जानकारी के अनुसार, सीकोसा निवासी चंद्रिका देवांगन अपनी बेटी, दामाद और अन्य परिजनों समेत कुल छह सदस्य रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान कोटगांव के पास कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। बताया जा रहा है कि चलती कार में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क गई।

CG News :कार में सवार लोगों ने तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगाई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। करीब आधे घंटे में कार जलकर खाक हो गई। अर्जुन्दा पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। बाद में कार को सड़क से हटा दिया गया।

 

READ MORE : Sanchar Saathi Portal : मिनटों में खोया या चोरी हुआ मोबाइल ऐसे करें ट्रैक और ब्लॉक…..

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here