Ghar Ghar Tiranga : छत्तीसगढ़ में BJP का ‘तिरंगा यात्रा आज से शुरू…..

 Ghar Ghar Tiranga : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज से पूरे छत्तीसगढ़ में ‘तिरंगा संकल्प अभियान’ की शुरुआत कर दी है, जो 10 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस सप्ताह को देशभक्ति और जनभागीदारी के साथ मनाना है। पार्टी ने लक्ष्य रखा है कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए।

 Ghar Ghar Tiranga : अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा ने पहले ही एक विशेष कार्यशाला आयोजित की थी, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा, जिम्मेदारियां और कार्यक्रमों का शेड्यूल समझाया गया। इसके तहत हर जिले में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे।

भाजपा ने इसे ‘भक्ति और देशभक्ति का उत्सव’ बताते हुए स्पष्ट किया है कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और त्याग का प्रतीक है। इस दौरान ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनमें आज़ादी के समय के विभाजन के दुखद अध्याय को याद किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि इस अभियान से राष्ट्रप्रेम की भावना को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव न होकर जनभागीदारी का पर्व बने।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल की नगरी में भक्ति का सागर, भव्य भस्म आरती से गूंजा उज्जैन

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories