Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh kanker News : मासूम की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, गुस्साए...

kanker News : मासूम की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

kanker News
kanker News

kanker News : कांकेर : कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।

kanker News : यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के कापसी का है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि रात में बच्ची की हालत खराब होने पर उन्होंने डॉक्टर से दूसरे अस्पताल रेफर करने की बात कही थी, लेकिन डॉक्टर ने बच्ची की स्थिति सामान्य बताते हुए रेफर करने से मना कर दिया। इसके बाद सुबह बच्ची की मौत हो गई।

kanker News : मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और सामान सड़क पर फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

kanker News : सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। एसडीएम मनीष देव साहू ने बताया कि फिलहाल अस्पताल को बंद कराया जा रहा है। साथ ही सीएमएचओ को जांच टीम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here