CG Breaking: रायगढ़-जशपुर मार्ग स्थित पूंजीपथरा क्षेत्र के शिवा स्पंज आयरन प्लांट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां फर्नेस ब्लास्ट के कारण झारखंड के चतरा निवासी मजदूर उपेंद्र भारती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त उपेंद्र प्लांट में काम कर रहा था, तभी अचानक हुए धमाके से वह बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।






