Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News :मौत के बाद भी बना मसीहा: जबलपुर के सत्येंद्र यादव...

Jabalpur News :मौत के बाद भी बना मसीहा: जबलपुर के सत्येंद्र यादव के अंगदान से कई जिंदगियों को मिला जीवनदान

0
336

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से कई लोगों को नया जीवन मिलने जा रहा है। सिवनी के घंसौर में सड़क हादसे गंभीर रूप से घायल होने के बाद 34 साल के युवक सत्येंद्र यादव को मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां बुधवार रात डॉक्टर ने ब्रेनडेट घोषित कर दिया था। ग्रीन कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई इस प्रक्रिया में मरीज के अंगों को सुरक्षित निकालने के बाद उन्हें दो अलग-अलग शहरों में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Jabalpur News : मरीज का हार्ट गुजरात के अहमदाबाद, लीवर भोपाल और एक किडनी जबलपुर में ही जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मेडिकल अस्पताल से लेकर डुमना एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। सत्येंद्र के परिवार ने उनके ऑर्गन्स दान करने का निर्णय लिया है,जिससे दो लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। उनका लीवर भोपाल और हार्ट अहमदाबाद ले जाया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here