Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : सिलतरा-उरला के लोहा कारोबारियों पर सीजीएसटी की बड़ी कार्रवाई…..

CG News : सिलतरा-उरला के लोहा कारोबारियों पर सीजीएसटी की बड़ी कार्रवाई…..

0
94
CG News : सिलतरा-उरला के लोहा कारोबारियों पर सीजीएसटी की बड़ी कार्रवाई.....

CG News : सिलतरा। लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतों पर चुप्पी साधे बैठे केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) विभाग ने सुबह उरला और सिलतरा के दो प्रमुख लोहा कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया। 17 सदस्यीय टीम ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर दस्तावेजों, कंप्यूटर सिस्टम और स्टॉक की गहन छानबीन शुरू की।

CG News : सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान टीम को बोगस बिलिंग, बिना दस्तावेज कच्चे माल की खरीद-फरोख्त और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। शुरुआती स्तर पर ही लाखों की टैक्स चोरी उजागर हो चुकी है, जबकि जांच के बाद यह आंकड़ा करोड़ों तक पहुंच सकता है।

लंबी पूछताछ और दस्तावेजों की बारीकी से जांच

कार्रवाई के दौरान टीम ने स्टॉक रजिस्टर, सेल्स-पर्चेज रिकॉर्ड और पिछले वर्षों के जीएसटी रिटर्न को खंगाला। दोनों कारोबारियों से पूछताछ कर विस्तृत बयान दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि टैक्स चोरी का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा था, जहां फर्जी ITC क्लेम कर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा था।

अन्य उद्योग भी रडार पर

सूत्रों का दावा है कि विभाग की इस कार्रवाई के बाद सिलतरा और उरला के कई अन्य संदिग्ध उद्योग भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। टीम टैक्स चोरी की पूरी गणना करने के बाद जुर्माना और बकाया टैक्स वसूलने की कार्रवाई करेगी।फिलहाल छापेमारी और जांच की प्रक्रिया जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here