Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur News : एनटीपीसी सीपत प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा,...

Bilaspur News : एनटीपीसी सीपत प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा, प्लेटफॉर्म टूटने से मजदूर की मौत, चार घायल

0
94
Bilaspur News
Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर। सीपत स्थित एनटीपीसी (NTPC) थर्मल पावर प्लांट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूनिट-5 में चल रहे एनुअल मेंटेनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर 5 मजदूर नीचे आ गिरे। हादसे में एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं।

Bilaspur News : मृतक मजदूर की पहचान श्याम साहू (निवासी पोड़ी, सीपत) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल दो अन्य मजदूरों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन मजदूरों का इलाज एनटीपीसी अस्पताल में चल रहा है।

लापरवाही की वजह से हुआ हादसा?

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। अचानक प्लेटफॉर्म के ढह जाने से मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एनटीपीसी प्रबंधन पर उठे सवाल

घटना के बाद से एनटीपीसी प्रबंधन पर सवालों की बौछार हो गई है। मजदूर संगठनों का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों और संरचनाओं की समय पर जांच न होना, ऐसी घटनाओं का मुख्य कारण है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस हादसे की तकनीकी जांच कर रही है। ऑपरेशन और मेंटेनेंस से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here