Haridwar-Dehradun Railway Route पर टला बड़ा हादसा, ट्रैक पर गिरा बोल्डर, सुरक्षा कैनोपी ने बचाई जान

Haridwar-Dehradun Railway Route : हरिद्वार। हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग के हरिद्वार-मोतीचूर खंड में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक विशाल बोल्डर अचानक ट्रैक पर आ गिरा। घटना के चलते कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित हो गया, लेकिन रेलवे द्वारा पहले से लगाए गए सुरक्षा कैनोपी (छत) के चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

उत्तर रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जान-माल की क्षति हुई है। सुरक्षा के तहत बनाए गए कैनोपी ने बोल्डर को सीधा ट्रैक से टकराने से रोक दिया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

Read More : Alcohol scandal : 2100 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल ने दी कानूनी चुनौती, गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को साफ करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। सेक्शनल अधिकारी भी निरीक्षण के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उत्तर रेलवे ने भरोसा दिलाया है कि रेल सेवाएं जल्द ही बहाल कर दी जाएंगी।

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के चलते हरिद्वार और देहरादून रेल सेक्शन पर कई जगहों पर खतरे की आशंका बनी हुई है। इससे पहले उत्तरकाशी में भूस्खलन के कारण जानमाल का नुकसान हो चुका है। वहीं, हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच चुका है, जिससे प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

Read More : Period Of President’s Rule : राज्यसभा में हंगामे के बीच मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने के लिए बढ़ा, विपक्ष ने उठाए सवाल

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक पर बोल्डर गिरने की आशंका को देखते हुए पूर्व में सुरक्षा कैनोपी बनाई गई थी, जो इस हादसे में बेहद प्रभावी साबित हुई। स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से समय रहते निपटा जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories