Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News :तालाब में डूबे दो मासूम छात्र, मौत से गांव में...

Reva News :तालाब में डूबे दो मासूम छात्र, मौत से गांव में पसरा मातम

0
119
Reva News
Reva News

Reva News :रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंड़िला गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्कूल से लौटने के बाद तालाब में नहाने गए दो मासूम छात्रों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है।

Reva News :जानकारी के अनुसार दोनों छात्र स्कूल से घर लौटने के बाद गर्मी से राहत पाने तालाब में नहाने चले गए थे। इसी दौरान गहराई में जाने से वे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

Reva News :पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here