Spotify यूजर्स के लिए बड़ी खबर : Premium प्लान्स के रेट्स में इज़ाफा, जानें नई रेट…

Spotify : नई दिल्ली। म्यूजिक स्ट्रीमिंग के दीवानों के लिए Spotify से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है। पॉपुलर म्यूजिक ऐप Spotify ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में चुपचाप बढ़ोतरी कर दी है। अब यूज़र्स को अपने फेवरेट गानों का मज़ा लेने के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

Spotify : कीमतें बढ़ीं, लेकिन सर्विस में कोई बदलाव नहीं!

Spotify ने अपने प्रीमियम प्लान्स के फीचर्स में कोई भी बदलाव नहीं किया है। यूज़र्स को वही पुराने बेनिफिट्स जैसे Ad-Free म्यूजिक स्ट्रीमिंग, गानों का ऑफलाइन डाउनलोड और हाई-क्वालिटी ऑडियो की सुविधा मिलती रहेगी। फर्क सिर्फ इतना है कि अब आपको इन सुविधाओं के लिए थोड़ा ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

क्यों बढ़े रेट्स?

Spotify ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। हालांकि इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑपरेशनल खर्च और कंटेंट लाइसेंसिंग फीस में इज़ाफा इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह हो सकते हैं। केवल भारत ही नहीं, अमेरिका समेत कई अन्य देशों में भी Spotify ने अपने प्रीमियम प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं।

Spotify

सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स के रिएक्शन्स

Spotify यूजर्स की प्रतिक्रिया इस बदलाव को लेकर मिली-जुली रही है। कुछ यूज़र्स का कहना है कि “प्रीमियम क्वालिटी के लिए ये कीमत जायज है”, तो वहीं कई यूजर्स अचानक हुई इस बढ़ोतरी पर नाराजगी भी जता रहे हैं। खासकर उन यूज़र्स ने जिन्हें कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मिली है।

क्या करें यूज़र्स?

अगर आप Spotify Premium के एक्टिव यूज़र हैं, तो अगली बार ऑटो-डेबिट से पहले अपने नए बिल को चेक करना न भूलें। कीमतों में यह बदलाव धीरे-धीरे सभी यूजर्स पर लागू किया जाएगा।

हमारी सलाह:

हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी जरूर हुई है, पर Spotify का Ad-Free Experience और क्यूरेटेड म्यूजिक लाइब्रेरी अभी भी म्यूजिक लवर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur Data Leak: 5 हजार में खरीदा 1 लाख लोगों का डेटा, लोन के नाम पर ठगी का खेल

Bilaspur Data Leak: बिलासपुर: बिलासपुर में लोगों के मोबाइल...

Related Articles

Popular Categories