Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore News : कावड़ यात्रा के दौरान करंट से हादसा: एक युवक...

Sehore News : कावड़ यात्रा के दौरान करंट से हादसा: एक युवक की मौत, एक घायल

0
345
Sehore News
Sehore News

Sehore News : ब्रहम सिंह मेवाड़ा/सीहोर :बुधनी घाट से टीसी शंकर मंदिर तक निकाली जा रही कावड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे पर बैठे युवकों को करंट लग गया, जिसमें अनूप चौरे (24), निवासी सोनासांवरी इटारसी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Sehore News : घायल युवक का इलाज सिविल अस्पताल बुधनी में चल रहा है। हादसा सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास हुआ, जहां डीजे वाहन बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जांच जारी है। कावड़ यात्रा में शामिल लोगों में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here