Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS : केशकाल विधानसभा में विधायक ने भाजपा में जोड़े 13,560 नए सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मिला सदस्यता रत्न सम्मान _

CG NEWS : फरसगांव :- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार समूचे प्रदेश भर मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें विधायक, सांसद, मंत्री एवं संगठन के पदाधिकारियों को उनकी क्षमता के अनुसार नए सदस्य जोड़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। इस निर्धारित लक्ष्य को निश्चित समयावधि में हासिल करने वाले जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सम्मान हेतु शनिवार को सीएम आवास में ‘संगठन महापर्व- सदस्यता अभियान’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सीएम साय ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम को भी सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया है।

CG NEWS : आपको बता दें कि विधायक नीलकंठ टेकाम ने सदस्यता अभियान के दौरान स्वयं गांव गांव जाकर जमीनी स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाते हुए निर्धारित समयावधि में 13,560 लोगों को जोड़ कर तय लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने में सफलता हासिल की है। इस हेतु सीएम विष्णुदेव साय के केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम एवं उनकी पूरी टीम का बधाई भी दी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

20 फरवरी से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds