Sehore Crime : ब्रहम सिंह मेवाड़ा / सीहोर : सीहोर जिले के बुदनी अनुभाग में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के निर्देशन में तथा एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान जनजागरूकता और सख्ती दोनों स्तरों पर चलाया गया।
Sehore Crime : इस अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने ढाबों, संदिग्ध स्थानों और गांवों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया। तीनों थानों – बुदनी, रेहटी और शाहगंज – द्वारा कुल 56 कार्यवाहियां की गईं, जिनमें 430.81 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,87,100 रुपये आंकी गई है।
Sehore Crime : थाना-वार कार्रवाई का ब्यौरा:
जब्त शराब – 162.46 लीटर
अनुमानित कीमत – ₹58,180
पंजीबद्ध अपराध – 13
जब्त शराब – 85.97 लीटर
अनुमानित कीमत – ₹32,890
थाना शाहगंज
पंजीबद्ध अपराध – 17
जब्त शराब – 182.38 लीटर
अनुमानित कीमत – ₹96,030
Sehore Crime : अभियान के अंतर्गत न सिर्फ कानून व्यवस्था को सशक्त किया गया, बल्कि जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों और मीडिया के सहयोग से नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पुलिस विभाग का कहना है कि बुदनी अनुभाग में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।











