Meerut Crime News : कमरे में बंद कर पत्नी पर चाकू- ब्लेड से कई वार, फिर पुलिस से बोला पति, आकर लाश उठा लो…..

Parivesh
Meerut Crime News

Meerut Crime News : मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव की है, जहां आरोपी रविशंकर ने चाकू और ब्लेड से अपनी पत्नी सपना पर तब तक वार किए, जब तक उसकी सांसें नहीं थमीं।

Meerut Crime News : सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पति रविशंकर ने पत्नी को पहली मंजिल पर बने कमरे में ले जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने गले पर चाकू से हमला किया और फिर ब्लेड और चाकू से ताबड़तोड़ वार करता रहा। पत्नी की चीखें तभी थमीं जब उसकी जिंदगी खत्म हो गई।

Meerut Crime News

हैरानी की बात यह रही कि रविशंकर ने हत्या करने के बाद खुद पुलिस को फोन कर कहा— “आकर मेरी बीवी की लाश उठा लो, मैंने उसकी हत्या कर दी है।” यह सुनते ही पुलिस भी सन्न रह गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो रविशंकर ने कुछ देर तक दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया।

अंततः दरवाजा खुला और पुलिस अंदर दाखिल हुई तो चारों तरफ खून ही खून फैला था। दीवारें, फर्श और आरोपी के कपड़े खून से लथपथ थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे हत्या के कारणों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

फिलहाल इस जघन्य वारदात के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। मगर रविशंकर की यह निर्मम हरकत पूरे गांव में सनसनी फैला गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *