Mistreatment : सेना अधिकारी का एयरपोर्ट पर उत्पात – स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों से मारपीट, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी

Mistreatment : नई दिल्ली। श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-386 में बोर्डिंग से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने एयरलाइन स्टाफ के साथ बदसलूकी करते हुए चार ग्राउंड कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। एयरलाइन प्रवक्ता के मुताबिक, विवाद अतिरिक्त कैबिन बैगेज को लेकर हुआ था।Srinagar to Delhi Flight | Spicejet Airlines | Indian Army

घटना उस समय हुई जब अधिकारी दो कैबिन बैग्स लेकर बोर्डिंग गेट पर पहुंचे, जिनका कुल वजन 16 किलोग्राम था, जबकि नियमानुसार केवल 7 किलो की अनुमति थी। जब कर्मचारियों ने उन्हें चार्ज देने के लिए कहा, तो अधिकारी ने इनकार कर दिया और जबरन एयरोब्रिज में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन देख सीआईएसएफ ने अधिकारी को वापस गेट पर लाया, जहां गुस्से में उन्होंने स्टाफ पर हमला कर दिया।

Read More : CG NEWS : 350 किलोमीटर बाइक से पहुँचे कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री निवास में हुआ सम्मान – संघर्षशील कार्यकर्ताओं की पहचान बनी भाजपा”

हमले में एक कर्मचारी को लात, घूंसे और स्टील स्टैंड से बुरी तरह मारा गया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और जबड़े में गंभीर चोट आई है। एक अन्य कर्मचारी, जो घायल साथी की मदद कर रहा था, उसे चेहरे पर जोरदार लात मारी गई जिससे वह बेहोश हो गया। अन्य दो कर्मचारियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। स्पाइसजेट ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पूरी घटना की जानकारी दी है। एयरलाइन ने यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Read More : Coolie Trailer Launch : ‘कुली’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च, रजनीकांत के ठहाकों से गूंजा नेहरू स्टेडियम……

एयरलाइन प्रवक्ता ने कहा, “यह घटना केवल कर्मचारियों की सुरक्षा नहीं, बल्कि समूची हवाई यात्रा व्यवस्था की गरिमा पर हमला है। हम संबंधित एजेंसियों से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।” एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा घटना के CCTV फुटेज पुलिस को सौंपे जा चुके हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories