पुरी की नाबालिग पीड़िता की दिल्ली एम्स में मौत, आरोपी अब भी फरार

VIKASH KHALKHO

पुरी। पुरी जिले के बलंगा इलाके में बीते 19 जुलाई को तीन अज्ञात युवकों द्वारा आग के हवाले की गई नाबालिग बच्ची की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब 70 प्रतिशत तक जली हुई इस 15 वर्षीय पीड़िता को पहले भुवनेश्वर एम्स में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें दिल्ली रेफर किया था।

Read More : Land for Job Scam Case : लालू यादव के वकील ने कोर्ट में कहा – “CBI पहले ही क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है”

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “बलंगा घटना में पीड़ित बच्ची की मृत्यु का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ है। सरकार के तमाम प्रयासों और एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद बच्ची को नहीं बचाया जा सका।”
उन्होंने परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “ओडिशा ऐसे जघन्य अपराधों को लेकर बदनाम हो रहा है। यदि सात दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस डीजीपी कार्यालय का घेराव करेगी।”

घटना किस परिस्थिति में घटी, इस पर अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, बच्ची का बयान इलाज के दौरान कई बार दर्ज किया गया, फिर भी ओडिशा पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Read More : Land for Job Scam Case : लालू यादव के वकील ने कोर्ट में कहा – “CBI पहले ही क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है”

19 जुलाई को बलंगा क्षेत्र में तीन अज्ञात युवकों ने एक नाबालिग को आग लगा दी थी। घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों की मदद से पहले भुवनेश्वर एम्स और फिर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। पीड़िता की हालत लगातार गंभीर बनी रही और अंततः रविवार रात को उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि मामले में पुलिस की धीमी जांच से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम हो रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *