Tikamgarh News: टीकमगढ़/संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़ जिले में डॉक्टर के कर्मचारियों ने मरीज और मरीज के परिजनों को दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडो व पाइप से पीटा, मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मारपीट की घटना में मरीज व मरीज के परिजन हुए घायल, पीड़ित की शिकायत के बाद कोतवाली पुसिल ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मामला।
Tikamgarh News: दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिला अस्पताल परिसर में डॉक्टर्स निवास का है, जहां अस्पताल से ड्यूटी उपरांत डॉक्टर योगेश यादव अपने निजी निवास पर प्राइवेट तौर पर मरीजों को देख रहे थे, इसी बीच अश्विनी रावत अपने परिजन के साथ डॉक्टर को दिखाने पहुंचे, जहां नंबर लगाने को लेकर इनका विवाद डॉक्टर के कर्मचारी से हो गया.
Tikamgarh News: देखते ही देखते बात गाली गलौज से मारपीट पर आ गई, इसी बीच डॉक्टर के घर के अंदर से उनके भाई नीरज यादव व अन्य कर्मचारी लाठी डंडे व लोहे के पाइप लेकर बाहर आ गये और मरीज अश्विनी रावत व उसके परिजन पर ना केवल हमला कर दिया बल्कि उन दोनों को दौड़ा दौड़ा कर इन लोगों ने पीटा, पीड़ित अश्विनी रावत की शिकायत पर टीकमगढ़ कोतवाली में मारपीट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।









