Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Crime News : करेली में देर रात गोलीकांड: प्रेस चौराहे पर युवक...

Crime News : करेली में देर रात गोलीकांड: प्रेस चौराहे पर युवक को लगी गोली, इलाके में हड़कंप

Crime News
Crime News

Crime News : आयुष मंडलोई, नरसिंहपुर : करेली (जिला नरसिंहपुर)। शहर के व्यस्त प्रेस चौराहे पर शनिवार रात करीब 11 बजे गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। गोलीकांड में एक अज्ञात युवक घायल हो गया, जिसे पैर में गोली लगी है।

 

READ MORE:Jabalpur News : महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला: साड़ी के ऊपर बरसाती पहन फ्लैट में घुसा युवक, पड़ोसियों ने मौके पर दबोचा

Crime News : घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Crime News : फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने और क्यों चलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। चौराहे के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर चौराहे पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।

 

READ MORE:CG News :बरकसपाली पंचायत में “घोटाले का विस्फोट”! RTI और मीडिया की मार से कांप उठा तमनार प्रशासन — जांच टीम गठित, गड़बड़ी पर 3 दिन में फैसला…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here