Tuesday, August 25, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior scene of crime : ग्वालियर में फायरिंग मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार,...

scene of crime : ग्वालियर में फायरिंग मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम क्रिएट किया

scene of crime : ग्वालियर (भूपेन्द्र भदौरिया)। मुरार थाना पुलिस ने सुरैयापुरा में गुरुवार रात हुई फायरिंग के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर सीन ऑफ क्राइम तैयार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शेरा यादव और उसके चार साथी हैं। घटना युवकों के बीच आपसी रंजिश के चलते हुई थी। शेरा यादव और उसके साथियों ने रात करीब पौने बारह बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर लखन शर्मा के घर के पास फायरिंग की और गालियां देते हुए फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

scene of crime : पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शनिवार दोपहर जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा, साथ ही उनके क्रिमिनल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

अतुल सोनी, सीएसपी मुरार
“पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सीन ऑफ क्राइम बनाया है। मामले में सभी आवश्यक जांच की जा रही है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here