China Manjha : बुरहानपुर में चाइना मांझे पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: कोतवाली पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा, 59 फिरकी जब्त

VIKASH KHALKHO

China Manjha : बुरहानपुर। प्रतिबंधित और जानलेवा चाइना मांझे की बिक्री के खिलाफ बुरहानपुर की कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में चाइना मांझे की 59 परेती (फिरकी) जब्त की है, जिसकी बाजार में कीमत 10 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

China Manjha : थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया कि पुलिस को लगातार प्रतिबंधित मांझे की गुप्त बिक्री की सूचना मिल रही थी। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद पिता शब्बीर, इस्माइल पिता अहमद और मोहम्मद समीर को प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में स्टॉक बरामद किया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

China Manjha : पुलिस अब इस अभियान को और भी आधुनिक बनाने जा रही है। थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अब केवल जमीन पर ही नहीं, बल्कि आसमान में भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। चाइना मांझे का उपयोग करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद लेगी। ड्रोन के जरिए छतों पर पतंग उड़ाने वालों की तस्वीरें कैद की जाएंगी और यदि प्रतिबंधित मांझे का उपयोग पाया गया, तो दोषियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

China Manjha : इतना ही नहीं, पुलिस ने चाइना मांझे की जड़ काटने के लिए ‘नकली ग्राहक’ (Decoy Clients) की एक विशेष मुखबिर टीम भी गठित की है। यह टीम ग्राहक बनकर दुकानों और संदिग्ध ठिकानों पर जाएगी और मांझा बेचने वालों को रंगे हाथों पकड़वाएगी। कोतवाली पुलिस की इस सक्रियता ने अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए इस जानलेवा धागे का पूर्णतः बहिष्कार करें।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *