Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Mumbai News : सच्चे प्यार और गहरे रिश्तों की दिल छू लेने वाली कहानी; देखिए ‘हाय पापा’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस मंगलवार दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

Mumbai News : मुंबई,: इस जुलाई, ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘हाय पापा’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर- एक दिल छू लेने वाली कहानी जो प्यार, परिवार और नए मौकों के जज़्बे को खूबसूरती से बयाँ करती है। फिल्म में नज़र आएँगे दर्शकों के चहेते ‘नेचुरल स्टार’ नानी और उनकी साथी बनी हैं मोहक मृणाल ठाकुर। यह फिल्म एक ऐसे सफर पर ले जाती है, जहाँ एक पिता और बेटी के रिश्ते में छिपी जज़्बातों की परतें खुलती हैं। इसमें जुदाई की कसक भी है और रिश्तों की मिठास भी। देखना न भूलिए ‘हाय पापा’ का प्रीमियर मंगलवार, 29 जुलाई दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Mumbai News : शौर्युव के निर्देशन में बनी ‘हाय पापा’ एक ऐसी कहानी है, जो बाप-बेटी के रिश्ते की गहराई, उनके बीच आई दूरियों और प्यार की ताकत को बेहद खूबसूरती से बयाँ करती है। इस फिल्म में नानी और मृणाल की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। दोनों ने अपने किरदारों को पूरी ईमानदारी और संवेदना से निभाया। नन्ही ‘माही’ के रोल में कियारा खन्ना ने मासूमियत और सच्चाई से दर्शकों का दिल जीत लिया। हेशम अब्दुल वहाब के संगीत ने कहानी को और भी भावुक रंग दिए।

Mumbai News : फिल्म के बारे में नानी बताते हैं, “मैं ‘हाय पापा’ से सबसे पहले जुड़ा और जब मैं कोई स्क्रिप्ट सुनता हूँ, तो एक एक्टर की तरह नहीं, बल्कि एक दर्शक की तरह महसूस करता हूँ। यह कहानी सुनते ही दिल छू गई। बहुत वक्त बाद ऐसी कोई कहानी मिली, जो बाप-बेटी के रिश्ते की खूबसूरती को इतनी सच्चाई से बयाँ करती हो। मुझे ऐसा कुछ करने की तलब थी और अब जब पूरे देश के दर्शक इसे ज़ी सिनेमा पर देखेंगे, तो मुझे यकीन है उन्हें भी वही खासियत महसूस होगी जो मुझे इस फिल्म से जुड़ते वक्त हुई थी।”

Mumbai News : मृणाल ठाकुर, जो फिल्म में यशना की भूमिका निभा रही हैं, कहती हैं, “जब शौर्युव गारु ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैं पूरी तरह से कहानी में डूब गई थी। मैं जिन किरदारों से जुड़ती हूँ, उनसे दिल की गहराई से जुड़ी होती हूँ और यशना मुझे भीतर तक महसूस हुई। इस फिल्म की शूटिंग ने मुझे मेरे अपने बचपन की बहुत-सी यादें ताजा कर दीं। यह मेरे लिए एक बेहद निजी अनुभव रहा। उम्मीद है दर्शक भी वो प्यार, अपनापन और गहराई महसूस करेंगे, जो मैंने इस फिल्म को करते हुए महसूस की।”

Mumbai News : अपने निर्देशन की शुरुआत को लेकर निर्देशक शौर्युव ने कहा, “हाय पापा भले ही एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन इसके जज़्बात और एहसास मेरी अपनी ज़िंदगी से जुड़े हैं। बतौर निर्देशक मेरी कोशिश यही रही कि एक ऐसी कहानी कहूँ, जो दिल से निकले और हर परिवार, हर भाषा का दर्शक उससे खुद को जोड़ पाए। जो प्यार अब तक इस फिल्म को मिला है, वह बेमिसाल है। और अब ज़ी सिनेमा पर जब ‘हाय पापा’ का प्रीमियर होगा, तो मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को वही सच्चे जज़्बात महसूस होंगे, जो इस फिल्म को बनाते वक्त हम सबने महसूस किए।”

Mumbai News : ‘हाय पापा’ एक ऐसी कहानी है, जो बाप-बेटी के रिश्ते, भूले हुए प्यार और बिछड़े हुए रिश्तों की गहराई को दर्शाती है। यह हमें याद दिलाती है कि जब जिंदगी में प्यार वापस लौटता है, तो हर दर्द भी धीरे-धीरे भर जाता है। देखिए ‘हाय पापा’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, मंगलवार, 29 जुलाई दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories