Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

Mumbai News : कलाकार अपने रोजाना के कामों को आसान बनाने के लिए कैसे कर रहे हैं एआई का इस्तेमाल!

Mumbai News : मुंबई : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) अब सिर्फ टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन की दुनिया तक सीमित नहीं है, यह हमारी रोज़मर्रा की जिं़ंदगी का अहम हिस्सा बन रही है। टीवी कलाकारों के लिए, जो अपने बिजी शेड्यूल, सोशल मीडिया और निजी ज़िम्मेदारियों के कारण बहुत व्यस्त होते हैं, उनके लिए एआई एक मददगार की तरह काम कर रहा है।

Mumbai News : एण्डटीवी के कलाकार बता रहे हैं कि वे कैसे एआई का इस्तेमाल छोटे-छोटे लेकिन असरदार तरीकों से करते हैं, इसमें रोज़ाना के काम की योजना बनाना, कपड़ों के स्टाइल चुनना, सेहत का ध्यान रखना और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करना आदि जैसे काम शामिल हैं। ये कलाकार हैं- गीतांजलि मिश्रा (राजेश, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी, ‘भाबीजी घर पर हैं‘)।

Mumbai News : गीतांजलि मिश्रा, जो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश का किरदार निभा रही हैं, कहती हैं, “मैं बहुत टेक सेवी नहीं हूँ, लेकिन मैंने धीरे-धीरे एआई को अपनी जिंदगी में शामिल किया है। इससे काम आसान हो गया है। मैं एआई की मदद खाना बनाने की योजना बनाने, रिमाइंडर सेट करने और अपने मूड के हिसाब से गाने चुनने में लेती हूँ।

Mumbai News : अपने वीडियो प्लेटफॉर्म के लिए, एआई मुझे नए आइडियाज़ देता है और चीजों को व्यवस्थित करता है, जिससे मेरा समय बचता है। यह मेरी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया के लिए आसानी से एडिट करने में भी मदद करता है। हाल ही में, मुझे एक ऐसे ऐप का पता चला जोकि नींद और पानी पीने जैसे वेलनेस गोल्स को ट्रैक करता है, अब मैं इसका नियमित इस्तेमाल कर रही हूं। ये छोटी चीजें मुझे व्यवस्थित रखती हैं। मेरा मानना है कि एआई का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए, यह एक शानदार टूल है, लेकिन इंसान की समझ और निर्णय की जगह कोई नहीं ले सकता।”

Mumbai News : शुभांगी अत्रे, जो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में अंगूरी भाबी का किरदार अदा कर रही हैं, ने बताया, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एआई एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह है। मैं इसका इस्तेमाल सफर की योजना बनाने, इवेंट्स के लिए कपड़ेे चुनने और घर सजाने के सुझाव लेने के लिए करती हूँ। कभी-कभी यह मेरे पास मौजूद सामग्री से हेल्दी रेसिपी ढूंढने में भी मदद करता है। यह तेज, आसान और काफी रचनात्मक है। यह मेरे सोशल मीडिया कंटेंट के लिए नए आइडियाज़ देता है, जिससे मुझे बार-बार सोचने की जरूरत नहीं पड़ती।

Mumbai News : मजेदार बात यह है कि ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की कहानी में भी एआई का जिक्र है, जहाँ सक्सेना (सानंद वर्मा) एक एआई चिप बनाता है जो हर सवाल का जवाब देती है। इसे बड़े ही मजेेदार तरीके से दिखाया गया है, लेकिन यह बताता है कि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल मुश्किलें पैदा कर सकता है। मुझे लगता है कि असल ज़िंदगी में भी यही बात लागू होती है; एआई वाकई में बहुत मददगार हो सकता है, लेकिन इसे सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए! एआई पर बहुत अधिक निर्भरता, खासतौर से बात जब पर्सनल डेटा को शेयर करने की हो, तो यह काफी जोखिम भरा हो सकता है। बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories