Friday, February 13, 2026
21.1 C
Raipur

MP NEWS : सेवाएं दिए बिना ही भुगतान लेकर आम जनता से भी की नैतिक धोखाधड़ी : आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पदस्थ 7 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवा समाप्त

MP NEWS : भोपाल : आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पदस्थ 7 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवा समाप्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा की गई है। इन सभी पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप प्रमाणित होने पर मिशन संचालक द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा मानव संसाधन मैनुअल के तहत यह कार्रवाई की गई है। इन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा दी जाने वाली “प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि” को पात्रता न होने पर भी कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर राशि प्राप्त की गई थी ।

 

READ MORE:Anti Narcotics Cell : 390 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

MP NEWS : आमजन को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों में मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, असंचारी रोग , क्षय रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मानदेय के साथ साथ प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है, जो बीमारियों की स्क्रीनिंग, उपचार और फॉलोअप के लिए मानदेय के अलावा अतिरिक्त रूप से दी जाती है।

MP NEWS : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा समीक्षा के दौरान ये पाया गया था कि प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि को पात्रता न होने पर भी निकाल लिया गया है। जिन 7 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मिशन द्वारा सेवा से पृथक किया गया है, उनके द्वारा अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर स्क्रीनिंग, उपचार और फॉलोअप के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से निकाल लिया गया था। राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा इन कर्मचारियों के प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि अभिलेखों, प्राप्त राशि, वास्तविक रूप से किए कार्य और इस हेतु पात्र राशि की जांच की गई थी। जांच के दौरान इन कर्मचारियों ने भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से अतिरिक्त लाभ प्राप्त किया गया।

MP NEWS : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश 2025 के मानव संसाधन मैनुअल के अनुरूप संविदा अधिकारी, कर्मचारी द्वारा कदाचरण करने और अनियमितता में सम्मिलित होने पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है। इनके द्वारा कार्य किए बिना ही राशि निकाल कर गरीब जनता के साथ भी नैतिक धोखाधड़ी की गई है।

 

READ MORE: MP Politics : डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा, कहा – “मौलाना औकात में रहे, डिंपल भारत की बेटी है”

MP NEWS : इनकी हुई सेवाएं समाप्त

▪️उज्जैन जिले के महिदपुर ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्र महुदी न्यू में पदस्थ ज्योति निम्बड़वा
▪️सागर जिले के शाहगढ़ ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्र नारवा में पदस्थ निधि बोस
▪️अनूपपुर जिले के अनूपपुर ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्र मौहरी में पदस्थ पूजा पनिका
▪️ जबलपुर जिले के शाहपुरा ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्र सूखा में पदस्थ पूनम महतो
▪️ धार जिले के तिरला ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्र भूतिबावड़ी में पदस्थ आशीष पटेल
▪️अशोकनगर जिले के मुंगावली ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्र बमौरी टांका में पदस्थ गौरी दामोर
▪️बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्र भिवापुर में पदस्थ योगिता

 

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds