Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : इसे भी कुछ दे दीजिए…” कहकर ली रिश्वत, JE...

CG NEWS : इसे भी कुछ दे दीजिए…” कहकर ली रिश्वत, JE का वीडियो वायरल, जनदर्शन में शिकायत के बाद सस्पेंड

CG NEWS

CG NEWS: बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) शांतनु वर्धन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह घटना ग्राम पंचायत भेंडरी की है, जहां एक ग्रामीण के घर बिजली कनेक्शन देने के दौरान JE ने रिश्वत की मांग की और मौके पर ही पैसे ले लिए।

CG NEWS : इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और कलेक्टर जनदर्शन में बतौर सबूत पेश कर दिया। वीडियो में JE शांतनु वर्धन पैसे गिनते नजर आ रहे हैं और साथ मौजूद कर्मचारी के लिए भी रकम देने की बात कहते सुने जा सकते हैं। शिकायत और वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी JE को सस्पेंड कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here