Tuesday, May 26, 2026
37.1 C
Raipur

Delhi News : फार्महाउस के टैंक में शव मिलने से मचा हड़कंप, छतरपुर में छानबीन तेज

Delhi News : छतरपुर से पहले दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक 22 वर्षीय युवक नफीस की हत्या का मामला सामने आया था। नफीस पेशे से चाय बेचने वाला था। परिजनों ने बताया कि इलाके में चल रहे नशे के अवैध धंधे के खिलाफ सबूत मिलने के शक में नफीस की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पेचकश से उस पर जानलेवा हमला किया। यह इलाका झुग्गियों और कबाड़ व्यवसाय के लिए जाना जाता है।

वेलकम मर्डर केस: 3 नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली के वेलकम इलाके में भी कुछ दिन पहले मुस्तकीन नामक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि मृतक और आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था, जो बाद में जानलेवा हमला बन गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

सवाल उठाता है कानून-व्यवस्था पर

दिल्ली में एक के बाद एक हो रही हत्याओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छतरपुर, सीमापुरी और वेलकम जैसे अलग-अलग इलाकों में हुए इन मामलों में एक बात समान है – हत्या की घटनाएं अब आम हो चली हैं और कारण चाहे नशे का धंधा हो या व्यक्तिगत झगड़ा, परिणाम बेहद गंभीर हैं।

पुलिस अब सभी मामलों में अलग-अलग टीम बनाकर जांच कर रही है, लेकिन लोगों में डर का माहौल है। छतरपुर फार्म हाउस मामले में यह जांच महत्वपूर्ण है कि शव को छिपाने के लिए सेप्टिक टैंक जैसी जगह का इस्तेमाल क्यों और कैसे किया गया।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories