Reva News : रीवा : शुक्रवार को रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट के मामले में। रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सहित 5 लोगों पर मामला दर्ज होने के बाद। अभय मिश्रा ने इस कार्यवाही को सत्ता के दबाव में बताया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर इन आरोपों को झूठा बताते हुए इसके पीछे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का हांथ बताया है।
Reva News : उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मुझे सत्ता के प्रभाव से बाधित करने, एवं आवाज बन्द करने की कोशिश के चलते। मेरे विरूद्ध झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है, मै विपक्ष से कॉग्रेस का विधायक हूँ सत्ता आपकी है यदि मै गलत था तो नियमन दोपहर 12 बजे ही मेरे बिरूद्ध एफआईआर क्यों नही दर्ज हुई।
Reva News : 12 घंटे बाद पूर्व विधायक द्वारा थाने पहुंच कर उनकें उत्पाद एवं दबाब मे मामला दर्ज किया जाना। स्वयं सिद्ध करता है कि मामले मे मेरा नाम राजनैतिक दबाब के चलतें शामिल किया गया है। धरना प्रदर्शन तो एक ड्रामा था, और इसके पीछे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का हांथ है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इसी तरह दबाव में कार्यवाही करेगी तो इसके खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी।









