Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News : सिंगरौली जिले में बारिश ने मचाया कहर, माड़ा क्षेत्र...

Singrauli News : सिंगरौली जिले में बारिश ने मचाया कहर, माड़ा क्षेत्र में 3 घंटे में 180 मिमी वर्षा, जलभराव से जनजीवन प्रभावित.

Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली: सिंगरौली जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। जिले में लगातार 5 घंटे से हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खासकर माड़ा क्षेत्र में महज 5 घंटों में रिकॉर्डतोड़ 180 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले 50 वर्षों में अब तक की सबसे अधिक बारिश मानी जा रही है।

Singrauli News : बारिश का असर इतना भयावह रहा कि कई घरों में पानी घुस गया और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। स्थानीय प्रशासन ने हालात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए हैं। जलभराव वाले स्थानों पर जेसीबी मशीनों की मदद से नालियां बनाकर पानी निकासी की जा रही है। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए मौके पर ही घरों के क्षतिग्रस्त होने का आकलन कर सहायता राशि हेतु प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत शिविरों की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है ताकि बेघर हुए लोगों को अस्थायी आश्रय मिल सके।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here