Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Arang News : एजेंसी कर्मचारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा,...

Arang News : एजेंसी कर्मचारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा, परेशान कर रहे थे स्थानीय लोग…पढ़े पूरी खबर

Arang News
Arang News

आरंग (रायपुर)। Arang News : छत्तीसगढ़ के आरंग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कलई में एक गैस एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 53 वर्षीय ध्रुव कुमार लोधी (परस) के रूप में हुई है, जो ग्राम कलई स्थित गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी में दिन में कार्यालय सहायक और रात में चौकीदार के तौर पर तैनात था। सोमवार सुबह उसका शव गोदाम परिसर में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

Arang News : ग्राम सरपंच की सूचना पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मृतक ने कुछ स्थानीय लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुदकुशी की बात लिखी है। सुसाइड नोट में साफ तौर पर उल्लेख है मैं आरंग के कुछ लोगों से बहुत परेशान था, मुझे तंग किया जाता था।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मृतक के कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा, उसके करीबी लोगों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहें स्पष्ट हो सकें। कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान भी की गई है, जिनसे पूछताछ की जाएगी।

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, गांव में घटना के बाद से लोगों में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि यदि सुसाइड नोट में जिन लोगों का नाम है, उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर सवाल उठाती है कि कार्यस्थलों और सामाजिक जीवन में मानसिक उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेने की कितनी ज़रूरत है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here