Sehore MP : हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकती मिली छात्रा की लाश…

Parivesh

सीहोर, मध्यप्रदेश। Sehore MP :  महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में एक फर्स्ट ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। आनन-फानन में छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन शव को अस्पताल में छोड़कर चला गया और परिजनों को सूचना दी गई। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद वे हॉस्टल पहुंचे, जहां उन्हें दरवाजा बंद मिला। कई प्रयासों के बाद थाने से महिला पुलिस को साथ लाकर दरवाजा खुलवाया गया।

छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें सही जानकारी नहीं दी जा रही।

परिजनों ने छात्रा की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *