Bijapur News : नक्सलियों ने की कायराना करतूत, शिक्षक की जंगल में हत्या……

बीजापुर। Bijapur News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सल हिंसा की अमानवीय तस्वीर सामने आई है। जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीलूर गांव में नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनोद मडे के रूप में हुई है, जो ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहा था।

Bijapur News : सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों को विनोद पर पुलिस मुखबिरी का संदेह था, जिसके चलते उन्होंने पीलूर के जंगल में उसकी हत्या कर दी। यह घटना न केवल शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों में डर का माहौल बना रही है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में नक्सल प्रभाव की भयावहता को भी उजागर करती है।

हालांकि अब तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और अंदरूनी सूत्रों से घटना की जानकारी सामने आई है।

विनोद मडे शिक्षा दूत के रूप में क्षेत्र में सक्रिय थे और उनका काम सिर्फ शिक्षा देना था, लेकिन नक्सलियों के शक की बली वे भी चढ़ गए। यह घटना उन कई घटनाओं में एक और कड़ी है, जिसमें आम नागरिक नक्सली हिंसा के शिकार होते हैं।

पुलिस विभाग फिलहाल मामले की जांच कर रहा है। यदि पुष्टि होती है, तो यह इस वर्ष बीजापुर में नक्सली हिंसा की एक और बड़ी घटना मानी जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories