Bacheli News :बचेली अपोलो हॉस्पिटल में लापरवाही, रेबीज मरीज की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Bacheli News

 

Bacheli News :फकरे आलम खान/बचेली : एनएमडीसी अपोलो हॉस्पिटल बचेली एक बार फिर लापरवाही और अव्यवस्था के आरोपों के घेरे में आ गया है। इस बार मामला बेहद गंभीर है—रेबीज संक्रमित मरीज **राजूराम यादव** की इलाज के दौरान हुई मौत ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Bacheli News :राजूराम यादव को 17 जून को कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद **एनएमडीसी-अपोलो हॉस्पिटल** में उसका इलाज शुरू हुआ। तीन रेबीज इंजेक्शन दिए गए, लेकिन इलाज के कुछ दिनों बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी—हाथ सुन्न पड़ गए, गले से पानी नहीं उतर रहा था। बावजूद इसके, अस्पताल की ओर से कोई ठोस इलाज नहीं किया गया।

Bacheli News :हालत गंभीर होने पर मरीज को **जगदलपुर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज** रेफर किया गया, जहां रातभर रखने के बाद अगली सुबह डॉक्टरों ने उसे “घर ले जाने” की सलाह दी। परिवार वाले मजबूरी में उसे दोबारा बचेली हॉस्पिटल लाए—जहां राजूराम यादव की मौत हो गई।इस घटना के बाद मृतक की बेटी ने ओपीडी पर्ची मांगी, लेकिन उसे जवाब देने के बजाय अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे रहा।

Bacheli News :इसी को लेकर **बैलाडीला क्षेत्र की 12 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों** ने एक बैठक की और एनएमडीसी व अपोलो प्रबंधन को **सीधी चेतावनी दी। घंटों चली इस बैठक में ग्रामीणों का आक्रोश साफ झलक रहा था। सभी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की **लापरवाही और अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Bacheli News :जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम ने निशाने बाज संवाददाता से बात** करते हुए कहा,यह घटना अपोलो प्रबंधन की लापरवाही और संवेदनहीनता को उजागर करती है। एक गरीब ग्रामीण की जान गई है। हम इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं। मृतक की बेटी ने रोते हुए कहा, हमने समय पर इलाज करवाया, फिर भी मेरे पापा को बचाया नहीं जा सका। अब अस्पताल वाले जवाब नहीं दे रहे… हमें इंसाफ चाहिए।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *