MP सचिवालय सहायक भर्ती 2025 : 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका, देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल…

Parivesh

भोपाल। MP सचिवालय सहायक भर्ती 2025 : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका सामने आया है। एमपी सचिवालय में सहायक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवार भी पात्र हैं, जिससे प्रदेश के लाखों युवाओं को इसका लाभ मिल सकता है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9 रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 27 अप्रैल से हो चुकी है और उम्मीदवार 17 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को दो चरणों में लिखित परीक्षा देनी होगी।

पहले पेपर में 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो बौद्धिक क्षमता, तर्क शक्ति, समस्या समाधान और निर्णय क्षमता पर आधारित होंगे। इस पेपर के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं, दूसरे पेपर में सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा से संबंधित 100 प्रश्न होंगे, जिनका मूल्य 300 अंक होगा।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों से अपील है कि वे समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *