Big Crime News : बीजेपी युवा नेता पर रेप का आरोप….

जबलपुर। Big Crime News : भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष लिविश पटेल पर मंडला की एक युवती ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। 15 जनवरी को जब वह मंडला से जबलपुर पहुंची, तो लिविश पटेल उसे बस स्टॉप से सीधे यादव कॉलोनी स्थित होटल सुकून ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने युवती से बात करना बंद कर दिया, जिससे आहत होकर पीड़िता ने मंडला थाने में जीरो पर एफआईआर दर्ज कराई। यह केस अब जबलपुर के लार्डगंज थाना स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और होटल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस मामले में आरोपी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसके राजनीतिक संबंधों की पुष्टि नहीं की है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories