Saturday, June 20, 2026
39.6 C
Raipur

Urban Slum Health Scheme : CMO नरेश वर्मा पर SUDA का शिकंजा – शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में करोड़ों की गड़बड़ी, कारण बताओ नोटिस जारी

Urban Slum Health Scheme : खैरागढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगर पालिका खैरागढ़ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) नरेश वर्मा पर एक बड़ा प्रशासनिक शिकंजा कसता नज़र आ रहा है। राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कबीरधाम जिले में उनकी पिछली पोस्टिंग के दौरान मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना (CMSSY) में हुई भारी वित्तीय अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के आरोपों के आधार पर की गई है।

क्या है मामला?
नरेश वर्मा जब कबीरधाम नगर पालिका परिषद में CMO के पद पर कार्यरत थे, तब उनके कार्यकाल में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, दवाओं की आपूर्ति, डॉक्टरों की तैनाती और भुगतान प्रक्रिया जैसे कार्यों में व्यापक गड़बड़ी पाई गई। राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि— योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता नहीं रखी गई, वित्तीय दस्तावेज अधूरे और विरोधाभासी हैं, भुगतान प्रक्रिया में तय नियमों की अनदेखी की गई।

Notice CMO
Notice CMO

Urban Slum Health Scheme  SUDA रायपुर द्वारा जारी नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि— CMO नरेश वर्मा को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण देना होगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो विभागीय जांच, निलंबन या अन्य कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला राज्य शासन की “जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन” नीति के तहत लिया जा रहा है।

Read More : Speed Money : 54,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया स्वास्थ्य विभाग का बाबू, ACB की कार्रवाई के बाद तत्काल सस्पेंड

सूत्रों के अनुसार, यदि जवाब अधूरा या गुमराह करने वाला पाया गया, तो SUDA इस केस को वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र ऑडिट जांच के लिए भेज सकता है। इसके साथ ही यह मामला ईओडब्ल्यू (EOW) या ACB तक भी जा सकता है। CMSSY जैसी जनहितकारी योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। इससे पहले भी रायगढ़ और बिलासपुर में इसी योजना में गड़बड़ी के चलते अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।

क्या है CMSSY योजना?
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य शहरी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देना है। इस योजना के तहत— डॉक्टर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की तैनाती होती है, मुफ्त दवाएं, ब्लड प्रेशर/शुगर टेस्ट, छोटे ऑपरेशन जैसे फर्स्ट लेवल इलाज मुहैया कराया जाता है, नगर पालिकाएं योजना की मुख्य क्रियान्वयन एजेंसी होती हैं।

Urban Slum Health Scheme

Share The News

Latest YouTube Videos

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories