BJP Poster War : संविधान बचाओ’ सभा को बताया ढोंग, तंज कसते हुए कहा, ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं…..

Parivesh
BJP Poster War

रायपुर। BJP Poster War : छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पोस्टर वॉर और भी तीखा होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस की ‘किसान-जवान-संविधान’ सभा को लेकर करारा हमला बोला है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक व्यंग्यात्मक पोस्टर जारी कर कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

BJP Poster War : इस पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाथों में तख्तियां लिए दिखाया गया है, जिन पर लिखा है – “किसान, जवान, संविधान” और “संविधान बचाओ”। इसके नीचे दो पात्रों की बातचीत है – एक कहता है, “देखो, कांग्रेसी फिर ढोंग करने निकले हैं”, तो दूसरा पलटता है, “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।”

छवि

भाजपा की टिप्पणी में लिखा गया है कि “कांग्रेस कभी किसी की हितैषी नहीं रही, अब फिर से किसान-जवान-संविधान के नाम पर जनता को बरगलाने निकली है।” पार्टी ने सभा को सिर्फ एक राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने बीते कार्यकाल का आईना देखना चाहिए।

इस पोस्टर वार से साफ है कि छत्तीसगढ़ में सियासी माहौल फिर गर्म हो चला है, और आने वाले समय में ऐसे राजनीतिक तंज और भी देखने को मिल सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *