CG Naxal Encounter : बीजापुर के जंगलों में बड़ी मुठभेड़: 8 लाख के इनामी नक्सली स्नाइपर सोढ़ी कन्ना ढेर, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

Sanjay Sahu
CG Naxal Encounter

CG Naxal Encounter : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में PLGA बटालियन नंबर-01 के डिप्टी कमांडर और कुख्यात स्नाइपर सोढ़ी कन्ना को ढेर कर दिया गया। उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से टेकलगुड़ियम क्षेत्र में सक्रिय था। मुठभेड़ स्थल से एक 303 रायफल, विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, और भारी मात्रा में अन्य नक्सल-सामग्री बरामद की गई है।

CG Naxal Encounter : संयुक्त बलों का सटीक ऑपरेशन

CG Naxal Encounter : बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि **विश्वसनीय खुफिया जानकारी** के आधार पर डीआरजी बीजापुर-दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202 व 210, और सीआरपीएफ की यंग प्लाटून ने **4 जुलाई से ऑपरेशन शुरू किया**। सूचना थी कि तेलंगाना राज्य समिति, नेपाए और पीजीएलए बटालियन नंबर-1 के माओवादी कैडर इस क्षेत्र में मौजूद हैं। सर्चिंग के दौरान रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई, जिसमें एक सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान **सोढ़ी कन्ना** के रूप में की गई।

CG Naxal Encounter : कौन था सोढ़ी कन्ना?

CG Naxal Encounter : सोढ़ी कन्ना माओवादियों की PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 में डिप्टी कमांडर था और स्नाइपर स्पेशलिस्ट के रूप में काम करता था। वह धरमारम कैंप पर हमले और टेकलगुड़ियम इलाके की कई अन्य बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। साथ ही, वह सीसीएम माड़वी हिडमा का करीबी सहयोगी भी माना जाता था।

CG Naxal Encounter : बरामद सामग्री में क्या-क्या शामिल?

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से जो सामग्री बरामद हुई, उसमें शामिल हैं:

* 1 नग 303 रायफल
* 5 नग जीवित कारतूस
* AK-47 का एक मैग्जीन और 59 जिंदा राउंड
* माओवादी वर्दी, रेडियो सेट
* डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कोडेक्स वायर
* पिट्ठू बैग, नक्सली साहित्य
* दैनिक उपयोग की अन्य सामग्रियाँ

CG Naxal Encounter : 18 महीने में 415 माओवादी ढेर

CG Naxal Encounter : बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि 2024 और 2025 के दौरान सुरक्षा बलों की रणनीतिक और लगातार कार्रवाई से **अब तक कुल 415 हार्डकोर नक्सली मारे जा चुके हैं।** उन्होंने कहा कि ये आंकड़े न केवल सुरक्षा बलों की कुशल रणनीति, साहसिक कार्रवाई, बल्कि जनता के समर्थन का भी प्रमाण हैं।

CG Naxal Encounter : उन्होंने कहा भारी बारिश, फिसलन भरे पहाड़, और घने जंगलों के बावजूद DRG, STF, CoBRA, CRPF, BSF, ITBP, CAF और बस्तर फाइटर्स लगातार मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं। मानसून में भी ऑपरेशन की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *