Thursday, September 3, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh News : खड़गे की सभा से पहले बारिश ने बढ़ाई चिंता,...

Chhattisgarh News : खड़गे की सभा से पहले बारिश ने बढ़ाई चिंता, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जलभराव से कांग्रेस में हलचल

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

रायपुर। Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ दौरे पर आज पहुंच रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित जनसभा से पहले मौसम ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली “किसान-जवान-संविधान” जनसभा के लिए बनाए गए तीन बड़े डोम में पानी भर गया है। जनता के बैठने की जगहों पर भी भारी जलभराव हो गया है, जिससे तैयारियों पर असर पड़ रहा है।

Chhattisgarh News : सभा स्थल पर लगातार पंपों के जरिए पानी निकाला जा रहा है, लेकिन आयोजन समिति और प्रशासन की चिंता बनी हुई है। उधर, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रविवार को रायपुर पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों से बैठक लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मल्लिकार्जुन खड़गे का रायपुर आगमन सुबह 11:30 बजे प्रस्तावित है। वे एयरपोर्ट से सीधे जनसभा स्थल पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे वह जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीसीसी मुख्यालय में राजनीतिक बैठकों का दौर चलेगा। शाम 6 बजे खड़गे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कांग्रेस इस जनसभा को एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन मान रही है, लेकिन बारिश ने कार्यक्रम से पहले ही व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अब देखना होगा कि आखिरी समय तक मैदान कितना तैयार हो पाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here