One Nation-One Election : रायपुर नगर निगम की विशेष सभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ का प्रस्ताव पारित….

Parivesh

रायपुर। One Nation-One Election : राजधानी रायपुर में नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में आज बुधवार को एक अहम राजनीतिक फैसला लिया गया। बैठक में ‘एक देश, एक चुनाव’ (One Nation, One Election) के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्दलीय पार्षदों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।

बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताते हुए सभा से बहिर्गमन कर लिया, जिसके बाद पार्षदों की अनुपस्थिति में प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर पारित कर दिया गया।

भाजपा पार्षदों ने इसे लोकतांत्रिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह प्रस्ताव देश में चुनाव प्रणाली को सुदृढ़ और व्यावहारिक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

One Nation-One Election प्रस्ताव पर बवाल- विपक्ष ने कहा हमें बोलने नहीं दिया जा रहा, बीजेपी ने लगाए कांग्रेस राष्ट्र विरोधी के नारे..

वहीं कांग्रेस पार्षदों ने इस प्रस्ताव को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और बैठक का बहिष्कार किया।

विशेष सामान्य सभा में यह प्रस्ताव पारित होना राजधानी की सियासत में नई हलचल का संकेत माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *