Bhind News : 5 साल का मासूम लापता, पुलिस ने शुरू की सर्च ऑपरेशन….

Parivesh
Bhind News : 5 साल का मासूम लापता, पुलिस ने शुरू की सर्च ऑपरेशन....

भिंड। Bhind News : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 5 साल का मासूम बच्चा वंश तोमर अचानक लापता हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। गुरुवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से लापता हुआ यह बच्चा अभी तक नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर सेल की टीम तत्काल हरकत में आई है।

Bhind News : जानकारी के अनुसार, वंश अपने परिवार के साथ कॉलोनी में ही रह रहा था। गुरुवार को अचानक वह घर से बाहर गया और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, टीआई बृजेंद्र सेंगर और साइबर टीम मौके पर पहुंचे।

CCTV फुटेज की जांच में वंश कॉलोनी से लगभग 500 मीटर दूर तक जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला। पुलिस बच्चे की आसपास की बस्तियों, दुकानों और संभावित जगहों पर तलाश कर रही है। साथ ही, परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है, और पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को वंश तोमर या उसकी मौजूदगी की जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें। घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *