Indore News : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, युवक पर आजाद नगर थाना में मामला दर्ज

0
141
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर से एक नाबालिग लड़की के गुम होने का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने थाना आजाद नगर में अपराध दर्ज कर लिया है। इस मामले में धारा 137(2) सीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

Indore News : पुलिस जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक का नाम सामने आया है, जो धार जिले का निवासी बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम रवाना की गई है। वहीं, परिजनों से भी थाने में विस्तृत पूछताछ की गई है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि नाबालिग की तलाश के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे दस्तयाब कर लिया जाएगा।

Indore News : थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजन भी अपनी ओर से तलाश में जुटे हुए हैं। आरोपित युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग को जल्द ही सुरक्षित बरामद कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here